Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअहिल्याबाई होल्कर के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायी संस्मरण को किया याद

अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायी संस्मरण को किया याद

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के महंत अवैद्यनाथ सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण एवं शुभारंभ कार्यक्रम संपन्न हुआ। लोक भवन लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समर कैंप का आयोजन, आईसीटी लैब की स्थापना, स्मार्ट क्लास स्थापना एवं टैबलेट वितरण योजना जैसी कई नवीन योजनाओं का शुभारंभ किया गया। जिसका सजीव प्रसारण मुख्य अतिथि ऊर्जा अरविंद कुमार शर्मा, विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र, मड़ियाहूं आर.के.पटेल, शाहगंज रमेश सिंह, सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिन्सू, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद मनोरमा मौर्य, जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र और मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य की उपस्थिति में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण समस्त शिक्षकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों, ग्राम प्रधानों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा देखा गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग के अर्न्तगत हो रहे कार्यों, बच्चों के पठन-पाठन के दिशा में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में किये गये पहल, बदलाव, नवाचार से संबंधित प्रदर्शनी, अभिभावको को प्रेरित करना और भविष्य में इसी प्रेरणा के साथ बच्चे आगे बढे और विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन हो, यही इस कार्यक्रम का उददेश्य है। उन्होंने कहा कि पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनायी जा रही है, इस उपलक्ष्य में शासन और जिला प्रशासन के द्वारा गोष्ठियां आयोजित की जा रही है, जिसमें अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायी संस्मरण को याद किया जा रहा है, जो हमारे समाज, हमारे लोकमानस के लिए प्रेरणास्रोत है। जिससे हम अपने देश को समर्थ, समृद्ध और सम्पन्न बना सकते है। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री के कर कमलों के द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों का लोकार्पण एवं शुभारंभ किया गया तथा जिसका सजीव प्रसारण आज हम सभी ने देखा। इसी क्रम में अन्य जनप्रतिनिधिगण ने भी शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचार पर अपने विचार रखे। शासन के निर्देश के क्रम में जनपद जौनपुर में मंत्री ने डीएलएड प्रशिक्षकों द्वारा कराए गए मूल्यांकन में खंड शिक्षा अधिकारियों की सराहनीय भूमिका को स्वीकार करते हुए 06खण्ड शिक्षा अधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, साथ ही 05पीएम श्रीविद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया तथा 05 प्रधानाध्यापकों को टेबलेट भी वितरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने मंत्री को आश्वस्त किया कि जनपद जौनपुर बेसिक शिक्षा विभाग की सभी योजनाओं में सदैव अग्रणी रहा है और भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु कटिबद्ध रहेगा। इस भव्य आयोजन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल, जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, शिक्षकगण तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share Now...