Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअस्मिता लीग में प्रियांशु, पूजा, शिवांगी और उजाला रहीं अव्वल

अस्मिता लीग में प्रियांशु, पूजा, शिवांगी और उजाला रहीं अव्वल

  • इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धीकपुर में 100, 200 और 400 मीटर दौड़, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

करंजाकला। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत जौनपुर की ओर से सिद्धीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में अस्मिता लीग के तहत बालिकाओं और महिलाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-13, 13 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की खिलाड़ियों ने 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में हिस्सा लेकर दमखम दिखाया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। जिला युवा अधिकारी रामगोपाल सिंह चौहान ने राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। राज्यमंत्री ने 400मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है और आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। प्रतियोगिता के अंडर-13 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रियांशु प्रथम, संध्या बिंद द्वितीय और वंशिका चौहान तृतीय रहीं। 200मीटर में भारती निषाद पहले, अमृता यादव दूसरे और वंशिका चौहान तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में प्रियांशु ने फिर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि संध्या बिंद दूसरे और नैंसी तीसरे स्थान पर रहीं। 13 से 18 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पूजा यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया, आंशिका पांडेय दूसरे और बिंदु चौहान तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर में भी पूजा यादव प्रथम रहीं, जबकि सेजल यादव दूसरे और आंशिका पांडेय तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में शिवांगी यादव ने बाजी मारी, सेजल यादव दूसरे और खुशी तीसरे स्थान पर रहीं। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अंशिका मौर्य ने पहला स्थान हासिल किया। सौम्या विश्वकर्मा दूसरे और शालिनी बिंद तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर में उजाला प्रथम, अशनीं यादव द्वितीय और सृष्टि यादव तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में भी उजाला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि अशनीं यादव दूसरे और आकृति बिंद तीसरे स्थान पर रहीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्याम बाबू यादव ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह, लेखाकार विशाल सिंह, कृष्ण कुमार यादव, दिलीप, कन्हैया, निलेश, अमरजीत, अशोक सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक और महिला प्रतिभागी मौजूद रहे।

Share Now...