Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर के 6.72 लाख किसानों के खातों में पहुँचे 134 करोड़

पीएम मोदी ने जारी की सम्मान निधि की किस्तजौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की नई...
Homeअपना जौनपुरअवैध गैस सिलेंडर कारोबार का भंडाफोड़

अवैध गैस सिलेंडर कारोबार का भंडाफोड़

  • छापेमारी में 61 खाली सिलेंडर बरामद

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर प्रशासन ने अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर जफराबाद-केराकत मार्ग स्थित कबूलपुर बाजार में संचालित जन सेवा केंद्र और कॉस्मेटिक की दुकान पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान प्रशासनिक टीम को दोनों दुकानों से बड़ी संख्या में खाली घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए। जांच में राकेश कुमार जायसवाल की दुकान से 38 और अशोक कुमार की दुकान से 23 खाली गैस सिलेंडर बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में दोनों व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों का कारोबार किए जाने की आशंका जताई गई है। मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई, जिस पर उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज करने की अनुमति प्रदान कर दी। इसके बाद क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक अर्चना सिंह ने थाना जफराबाद में तहरीर देकर दोनों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि अवैध गैस कारोबार के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि उपभोक्ताओं को मिलने वाली आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Share Now...