जौनपुर धारा,जौनपुर। पंडित स्व. निधि नारायण पांडेय की स्मृति में अमरावती गु्रप द्वारा कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर सैकड़ों जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र दिया गया। अमरावती गु्रप के रजनीकांत मिश्र और रवि प्रकाश पांडेय ने संयुक्त रूप से कहा कि असहायों और निर्धनों की सेवा करने से भगवान प्रसन्न होते है। इसलिए इस तरह का आयोजन करके हम लोगों को अपार सुख की अनुभूति होती है। इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों में कम्बल का वितरण करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रूप में कुंवर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, चेयरमैन मनोरमा मौर्या ने भी अपने विचार व्यक्त किये। पूर्व प्रधान हरदीपुर मुन्ना पांडेय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
आजमगढ़। महिलाओं और बालिकाओं के सुरक्षार्थ और स्वालंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के...
अमरावती ग्रुप ने जरूरतमंदों में वितरित किया कम्बल
