जौनपुर धारा, जौनपुर। रोजी नाम पर आप सभी का चौंकना थोड़ा लाजिमी है, पर यह कुत्तों में जर्मन सेफर्ड प्रजाति की एक मादा है जिसके पैर में सड़न होने की वजह से शनिवार को क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर पर तैनात पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल द्वारा सर्जरी कर उसके एक पैर को निकाला गया। सर्जरी के बाद होश आने पर वह तीन पाँव पर चलने लगी। डाक्टर पालीवाल ने बताया कि जब वह महज 50 दिन की थी तभी बच्चों के साथ खेलते हुए उसका पैर टूट गया था तब सुइथाकला निवासी उसके मालिक अमित श्रीवास्तव द्वारा उन्हें दिखाया गया था जिसमें बोन पिनिंग कर पैर को सही किया गया था और वह पूरी तरह स्वस्थ हो गयी थी पर दुर्भाग्यवश ठीक एक वर्ष बाद पुन: वही पैर गाड़ी की चपेट में आने से बुरी तरह से टूट गया। हालांकि उसके मालिक द्वारा ब्लाक मुख्यालय स्थित पशु चिकित्सालय ले जाया गया परन्तु ठीक होने की बजाय पैर में सड़न होने लगी थी जिसे सर्जरी कर निकालना पड़ा। सर्जरी के बाद होश आने पर उसे तीन पाँव पर चलता देख अमित की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
अब रोजी दौड़ेगी तीन पाँव पर

Previous article
Next article


