Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरअन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने को लेकर किया गया विचार : विमर्श

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने को लेकर किया गया विचार : विमर्श

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिले के बरसठी बाजार में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च  को मनाने को लेकर उक्त बाजार के पास मनीपुर में किया गया। बैठक इस दौरान पदाधिकारी ने बताया कि उक्त ग्राम पंचायत में ही मनाया जायेगा। उक्त कार्यक्रम को रूपरेखा को लेकर कार्यक्रम स्थल पर संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा बैठक ग्राम प्रधान बृजेश पटेल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान लोगों ने अपना विचार रखते हुए कहा कि महिलाओं के शिक्षा, चिकित्सा और उनकी तमाम परेशानीयों, बीमारियों के निराकरण तथा आत्मनिर्भर बनाने जैसे विषयों पर चर्चा की गयी। बैठक के दौरान कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान अपने क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले महिलाओं को सम्मानित किया जायेगा। इस बार किसी राजनितिक व्यक्ति को न बुलाये जाने का भी विचार किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्य का विभाजन उक्त का आयोजन अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा विकास खंड  बरसठी के तत्वावधान में संपन्न होगा। बैठक में जिलाध्यक्ष दीपक कुमार पटेल, अखिलेश कुमार पटेल, बच्चेलाल कोटेदार, इंद्रजीत पटेल, प्रेमचंद पटेल, डॉ.चंद्रेश पटेल, सुजीत पटेल, चंद्रसेन पटेल, सालिक राम पटेल, शेषणारायन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन एसबी पटेल ने किया।

Share Now...