Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरअन्तर्राष्ट्रीय मंच पर पूर्वांचल की दो बेटियां चमकीं

अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर पूर्वांचल की दो बेटियां चमकीं

  • कैंसर, कोविड के औषधि खोज के शोध पर मिला पुरस्कार

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की दो छात्राओं ने बॉयोटेक्नोलॉजी क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट शोध के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय और पूर्वांचल का नाम रोशन किया। लखनऊ स्थित हिन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ में आयोजित द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन वेलनेस कॉन-202५ में एम.एससी.बॉयोटेक्नोलॉजी की छात्रा आति$फा ह$फीज़ को कोविड-19 और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु औषधि खोज पर आधारित उनके शोध एवं प्रभावशाली ऑरल प्रेजेंटेशन के लिए प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं, श्रेया सिंह को कैंसर रिसर्च और सेल डेथ मैकेनिज्म पर आधारित नेक्रोप्टोसिस से कोशकीय मृत्यु में बीसीएल-डब्ल्यू प्रोटीन के प्रभाव पर उनके पोस्टर प्रेजेंटेशन के लिए द्वितीय पुरस्कार दिया गया। यह उपलब्धि विभाग के शिक्षक डॉ.मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और 9पद्मश्री सम्मानित विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति वाले इस प्रतिष्ठित मंच पर हासिल हुई। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की यह दोहरी सफलता न केवल शिक्षा और शोध के उच्च मानकों को दर्शाती है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का प्रतीक है।

Share Now...