- 31वां दो दिवसीय विश्वविद्यालयीय रोवर्स रेंजर्स समागम का समापन समारोह
जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में 31वां दो दिवसीय विश्वविद्यालीय रोवर्स/रेंजर्स समागम कार्यक्रम का रविवार को भव्य समापन समारोह हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक आरके पटेल ने किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डॉ. लीना तिवारी, विश्वविद्यालयीय रोवर्स रेंजर्स संयोजक डॉ. जगदेव, जनपद संयोजक डॉ. अजय कुमार दुबे ने माँ सरस्वती का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आरम्भ किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत प्राचार्य प्रोफेसर एसके पाठक ने अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह देकर किया। इसी के साथ दो दिवसीय विश्वविद्यालयीय रोवर्स/रेंजर्स रैली में छात्र छात्राओं के प्रदर्शन का सिलसिला प्रारम्भ हुआ। पूरे दिन चले कार्यक्रम में रोवर्स रेंजर्स की टीमों ने अपने प्रदर्शन को उत्कृष्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेजबानी कर रहे पीजी कॉलेज की रोवर्स रेंजर्स टीमों की अगुवाई में विभिन्न महाविद्यालयों से जुड़ी टीमों ने मार्च पास्ट कर स्काउट झंडा व मुख्य अतिथि को सलामी दी। टीमों के बीच पोस्टर क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता, मार्च पास्ट एवं गांठबंधन, समूह गान, नाट्य प्रतियोगिता इत्यादि प्रतियोगिताएं कराई गई। मुख्य अतिथि वर्तमान विधायक डॉक्टर आरके पटेल ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अनुशासन और सेवा की भावना से जीवन में श्रेष्ठता हासिल होती है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डॉ. लीना त्रिपाठी ने कहा कि छात्र जीवन की सीख आपके पूरे जीवन भर काम देती है। डॉ. अजय कुमार दुबे ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए रोवर्स रेंजर्स की महत्ता तथा जीवन में अनुशासन के महत्व को रेखांकित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. एसके पाठक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सेवा के बदले समाज की आेर से प्रशंसा और तिरस्कार दोनों मिलता है। यह एक कठिन कार्य होता है लेकिन सेवा देने वाले व्यक्ति के अन्दर एक विशेष उर्जा व आनंद की अनुभूति भी होती है और विजेता टीमों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। आयोजन सचिव डॉ. सुजीत कुमार पटेल ने कहा कि विश्वविद्यालयीय रोवर्स रेंजर्स समागम में जनपद गाजीपुर और जनपद जौनपुर की कुल आठ टीमें प्रतिभाग की हैं। डॉ. सुजीत कुमार पटेल ने बताया कि इस दो दिवसीय रोवर्स रेंजर्स समागम में रोवर्स में प्रथम स्थान पीजी कॉलेज गाजीपुर और रेंजर्स मे प्रथम स्थान राजकीय महिला पीजी कॉलेज गाजीपुर व मड़ियाहूं पीजी कॉलेज मड़ियाहूं को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। द्वितीय स्थान रोवर्स में स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज गाजीपुर और रेंजर्स मे पीजी कॉलेज गाजीपुर और तिलकधारी पीजी कॉलेज को संयुक्त रूप से मिला है। प्रथम स्थान प्राप्त टीमें सोमवार को कुलभास्कर आश्रम डिग्री कॉलेज प्रयागराज में होने वाले अंतरविश्वविद्यालयीय/प्रादेशिक रोवर्स रेंजर्स समागम कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम रोवर्स/रेंजर्स के एसओसी वाराणसी मंडल डीओसी गाजीपुर डीटीसी गाइड आयशा तरन्नुम और ज्ञानचंद चौहान, अजय चौहान, मनोज विश्वकर्मा, निखिल चौरसिया, आंसू दुबे इत्यादि प्रशिक्षक उपलब्ध रहे। प्रोफेसर आंजनेय पांडे, प्रोफेसर अजय कुमार वर्मा, डॉ. जेपी दुबे, डॉ. विजय चतुर्वेदी, डॉ. कुमार प्रणव वर्मा, डॉ. जेपी शुक्ला, डॉ. त्रिपुरारी उपाध्याय, डॉ. दया सिंधु, डॉ. विवेक कुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र पाल, डॉ. विवेक कुमार प्रजापति, डॉ. योगेश कुमार साहू, डॉ. सौरभ सिंह, डॉक्टर संदीप मिश्रा, डॉ. आशीष कुमार उपाध्याय, डॉ. वाईके सिंह, डॉ. सीपी दूबे, डॉ. दयाशंकर दूबे, डॉ. प्रवीण तिवारी, डॉ. रत्नेश त्रिपाठी, डॉ. शिव पूजन कुरील, डा. आजाद सिंह, डॉ. आनन्द कुमार सिंह, डॉ. नागेन्द्र नाथ मिश्र, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. पवन मिश्रा और अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर राकेश मिश्रा डीओसी ने किया।



