Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जलजमाव से बचाने के लिए गांववासियों ने खुद करवाई नाली की खुदाई

जौनपुर। मछलीशहर विकास खण्ड के चितांव गांव के ग्रामीणों ने बिना किसी सरकारी सहायता के गांव के लोगों ने जलजमाव से निजात पाने के...
Homeमनोरंजनअनिल कपूर ने माधुरी के लिए पत्नी सुनीता को दे दिया था...

अनिल कपूर ने माधुरी के लिए पत्नी सुनीता को दे दिया था धोखा

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर आज अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी उन्हें विश कर रहे हैं। 66 की उम्र में भी अनिल कपूर अपनी फिटनेस से बॉलीवुड के यंग एक्टर्स को टक्कर देते हैं।

अनिल कपूर ने फिटनेस के साथ-साथ एक्टिंग के जरिए भी फैंस के दिलों में बखूबी जगह बनाई है। लेकिन फिल्म इंडस्ट्रई के मिस्टर इंडिया अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। शादीशुदा होते हुए भी अनिल कपूर का कई एक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा था। बॉलीवुड लाइफ की इस रिपोर्ट में आज हम आपको अनिल कपूर के अफेयर्स के साथ ही उनके करियर से जुड़े हुए किस्से भी बताएंगे। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1979 में आई फिल्म ‘हमारे तु्म्हारे’ से की थी। इस फिल्म में एक्टर ने एक बेहद ही छोटा किरदार निभाया था। बाद में अनिल कपूर ने अगले साल 1980 में ‘वमसा विरुक्षम’ नामक तेलुगु फिल्म से लीड किरदार के तौर पर डेब्यू किया। बता दें कि अनिल कपूर अपने 40 साल के करियर में अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक्टिंग में झंडे गाड़ने के साथ ही अनिल कपूर की जिंदगी में भी प्यार के फूल खिलने लगे थे। एक्टर ने साल 1984 में सुनीता संग शादी रचाई थी। लेकिन शादी से पहले अनिल की िजंदगी में कई हसीनाएं आई थीं, इस बात का खुलासा एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में किया था। अनिल कपूर और 80 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस किमी काटकर के लव स्टोरी के किस्से काफी मशहूर हुए थे। एक समय ऐसा भी आया था, जब अनिल कपूर अपनी हर फिल्म के लिए मेकर्स को किमी का नाम सजेस्ट कर देते थे। अनिल कपूर ने अपनी कई फिल्मों में सुनीता के साथ जमकर बोल्ड सीन दिए थे, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री हिल गई थी। लेकिन जैसे ही अनिल और किमी के रिश्ते की भनक सुनीता को हुई तो पति-पत्नी के रिश्ते में दरार आ गई थी। यही कारण था कि सुनीता के गुस्सा होने के बाद अनिल ने किमी के साथ काम करना छोड़ दिया। किमी के बाद शादीशुदा अनिल की जिंदगी में एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की एंट्री हुई। कहा जाता है कि अनिल शिल्पा के प्यार में इतना दीवाना हो गए थे कि वह एक्ट्रेस के लिए अपनी पत्नी सुनीता तक को छेड़ने के लिए तैयार हो गए थे। शिल्पा शिरोडकर के बाद अनिल कपूर का नाम एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ भी जुड़ा था। दोनों एक-साथ कई फिल्मों में नजर आए थे, जिसके कारण अनिल और माधुरी के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। अनिल के अफेयर्स से पत्नी सुनीता बहुत तंग आ गई थीं, जिसके बाद उन्होंने अनिल कपूर को कड़ी चेतावनी दी और आखिरकार अनिल कपूर सुधर गए।

Share Now...