Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, चालक की जलकर दर्दनाक मौत

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रेलर, चालक की जलकर दर्दनाक मौत

जौनपुर धारा,सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रनटोला गांव के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। रेणुकूट-बीजपुर मुख्य मार्ग पर जमतिहवा नाले की ढलान उतरते समय लोहे की पाइप से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर का इंजन बॉडी से अलग होकर गड्ढे में जा गिरा और उसमें आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेलर चालक बाबूलाल (22) पुत्र पारस निवासी बोज गांव, थाना नौगढ़, जनपद चंदौली बताया जा रहा हैं जो रायगढ़ से लोहे की पाइप लेकर चंदौली जा रहा था। हादसे के वक्त इंजन में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दो अन्य सवारियों चालक के चचेरे भाई नीतीश और मनीष को बाहर निकाल लिया, लेकिन बाबूलाल का पैर ट्रेलर की बॉडी में फंसा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और जिंदा जल गया। हादसे की सूचना पर म्योरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। हिंडालको, एनटीपीसी और चोपन से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं, जिन्होंने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर क्रेन बुलाकर ट्रेलर के इंजन को हटवाया गया तथा ट्रेलर की बॉडी काटकर चालक के शव को बाहर निकाला गया। इस दर्दनाक घटना के कारण रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर दोनों ओर ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात घंटों बाधित रहा। कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस द्वारा चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज करके अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share Now...