― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरअधिक से अधिक लोन स्वीकृत करें बैंक : जिलाधिकारी

अधिक से अधिक लोन स्वीकृत करें बैंक : जिलाधिकारी

  • मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकवार लोन स्वीकृति की समीक्षा की और सभी बैंकों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोन स्वीकृत किया जाए। इसके संबंध में उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने ब्रांच वार सीडी रेशियों की रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा स्वयं समीक्षा की जा रही है। जिसके लिए सुहानुभूतिपूर्वक कार्य करते हुए लोगों को अधिक से अधिक लोन दें, जिससे नए-नए उद्यम लगे तथा जनपद का सीडी रेशियों बढ़ सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, उपायुक्त उद्योग संदीप कुमार, एलडीएम शंकर सामंत एवं अन्य बैंकों के जिला समन्वयक सहित बैंकों के प्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Share Now...