जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ठकठौलिया गांव स्थित गांधी आश्रम के समीप एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को ठकठौलिया गांव के समीप गांधी आश्रम के पास एक 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव पड़ा हुआ मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने लिखा-पढ़ी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...


