जौनपुर धारा, सुइथाकला। गुरूवार को क्षेत्र के अढ़नपुर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय परिसर में निकला एक जोड़ा अजगर लोगों में कौतुहल का विषय बन गया जिसकी जानकारी वन विभाग को दे दी गई। बताया जाता है कि रोज की तरह पशु चिकित्सालय खुलने के बाद सभी अपने कार्य में व्यस्त थे। इसी दौरान चिकित्सालय परिसर में लगभग आठ फुट लम्बा अजगर का एक जोड़ा दिखाई पड़ा। लगभग आधे घण्टे तक उक्त जोड़ा परिसर में लोगों के लिए कौतुहल का विषय बना रहा। लोगों की मानें तो आए दिन उक्त जोड़े परिसर के ईर्द गिर्द दिखाई पड़ते हैं। बहरहाल वहाँ तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल द्वारा वन विभाग के लोगों को मामले की जानकारी दे दी गई।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
अजगर का जोड़ा बना कौतुहल का विषय

Previous article
Next article


