Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं के स्वावलंबन, सुरक्षा और सम्मान को समर्पित ‘मिशन शक्तिÓ अभियान के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रिजेश सिंह प्रिन्सु तथा अजय सिंह उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के दौरान लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सजीव प्रसारण देखा गया तथा योगी आदित्यनाथ के उद्बोधन को सुना गया। इस अवसर पर पिंक रोजगार महाकुंभ पर आधारित वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री ने वाराणसी मंडल की मातृशक्ति से संवाद के क्रम में जनपद की प्रगतिशील कृषक एवं महिला उद्यमी दुर्गा मौर्या से भी वार्ता की। दुर्गा मौर्या ने बताया कि वह कृषक उत्पादक संगठन का संचालन करने के साथ ही मोटे अनाज की खेती, उससे बने उत्पादों की पैकेजिंग तथा विपणन का कार्य कर रही हैं। इसके अतिरिक्त उद्यान विभाग की योजनाओं के अंतर्गत नमकीन सहित अन्य उत्पादों का प्रसंस्करण और विपणन भी किया जा रहा है। वह स्वयं सहायता समूह का संचालन कर अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़ रही हैं। मुख्यमंत्री ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें अन्य महिलाओं को प्रशिक्षित करने तथा उनके उत्पादों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने जौनपुर की प्रसिद्ध जौनपुर की इमरती का भी उल्लेख करते हुए महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे नमकीन उत्पादों और इत्र की प्रशंसा की। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और विभिन्न योजनाओं की लाभार्थियों पल्लवी श्रीवास्तव, परी जायसवाल, अनीता दूबे, दुर्गा मौर्या, साधना खरवाल और मीरा देवी सहित अन्य को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका के पद पर नवचयनित महिलाओं कल्पना यादव, कुसुम लता, दिव्या सिंह और अंशिता मिश्रा सहित अन्य को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ‘प्रिंसूÓ ने सभी मातृशक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं विभिन्न योजनाओं और रोजगार से जुड़कर महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से मातृशक्तियां आत्मनिर्भर बन रही हैं तथा सुरक्षित हैं। शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, रोजगार और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में ‘यूपी की नारी, शान हैं हमारीÓ विषय के अंतर्गत महिलाओं की उपलब्धियों, उनके सामाजिक और आर्थिक योगदान तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। अंत में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया ने सभी उपस्थित जनों और मातृशक्ति का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share Now...